Maiya Samman Yojana Latest News : झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को लेकर के बहुत बड़ी खुशखबरी लाभार्थी महिलाओं के लिए लाया है बता दे की इस योजना के तहत पलामू जिले के 87776 लाभार्थी महिलाओं का डाटा नहीं मिला है और जो भी डाटा मिला है वह डुप्लीकेट लाभार्थी महिलाओं की संख्या 86621 लाभार्थी पाए गए हैं जबकि 1155 महिलाएं 51 वर्ष से अधिक उम्र के पाए गए हैं और इस योजना का लाभ महिलाओं को अब पीएफएमएस के माध्यम से दिया जाएगा।
मैया समान योजना पैसा कब मिलेगा?
सभी लाभार्थी महिलाओं की खुशखबरी के लिए बता दे की झारखंड सरकार के द्वारा 6 मार्च से मैया सम्मान योजना का पैसा उनके खाते में भेजी जाएगी और इस बार कुछ ज्यादा ही राशि महिलाओं को मिलने वाली है।
बता दे की महिलाओं के खाते में एक साथ जनवरी-फरवरी एवं मार्च महीने मिलकर के उनके खाते में 7500 की राशि भेजी जाएगी जो इस बार झारखंड के पलामू जिले के 2,85,161 लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली है।
इस योजना के तहत पहले सरकार के द्वारा वेबसाइट के माध्यम से मैया समान योजना का लाभ दिया जाता था लेकिन अब पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम पीएफएमएस के तहत दिया जाएगा।
Maiya Samman Yojana Latest News
और एक बहुत बड़ी सूचना योजना से वंचित होने वाले 86621 योजना से मिलने वाले लाभ को मुख्यमंत्री मैया समान योजना के तहत पीएफएमएस डाटा से मिलान करने के बाद इसमें 86621 लाभार्थी डुप्लीकेट पाए गए हैं।
जो भी महिला डुप्लीकेट श्रेणी में पाए गए हैं उन्हें इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा और इस योजना का आगे लाभ नहीं ले पाएंगे।
कई महिला 51 वर्ष से अधिक के पाए गए
इस योजना के भौतिक सत्यापन के बाद 1155 ऐसी महिलाएं पाए गए हैं जिनकी उम्र 51 वर्ष से अधिक बताई जा रही है और इस कारण पलामू जिले के 87,776 महिलाओं को इस योजना से वंचित किया गया है।

झारखंड सरकार के द्वारा पिछले किस्त में यानी कि दिसंबर महीने में 3,72,937 महिलाओं को उनके खाते में ₹2500 भेजे गए हैं और इससे पहले अगस्त महीने के किस्त में 2,71,770 सितंबर महीने में 3,41,895 एवं अक्टूबर महीने में 3,49,318 एवं नवंबर महीने में 3,56,724 महिलाओं के खाते में ₹1500 ट्रांसफर किए गए हैं।
बजट 2025-26 में मिला विशेष जोर
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा सोमवार को विधानसभा में किए गए वित्तीय वर्ष 2025 26 के बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष जोर दिया गया है।
इस जोर में सभी महिलाओं को उम्मीद थी कि इस बजट के बाद मुख्यमंत्री मैया समान योजना के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आए और ऐसा ही हुआ और अब से मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए 13,363.36 करोड रुपए प्रावधान किए गए हैं और अन्य विभागों से कई अधिक राशि इस योजना में दिया गया है।
Maiya Samman Yojana Latest News
और वही सर्वजन पेंशन के लिए भी बजट पास किया गया है और इन दोनों योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
बता दे की सर्वजन पेंशन योजना के लिए 3,850.66 करोड रुपए बजट पास किया गया है बता दे की इस बार बजट में महिलाओं को काफी ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
मुख्यमंत्री मैया समान योजना के लिए आयु सीमा
झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लागू किया गया था तभी महिलाओं की लिए आयु सीमा निर्धारित कर दी गई थी लेकिन जिन भी महिलाओं को अभी जानकारी नहीं है तो बता दे की इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष से लेकर के 50 वर्ष तक महिलाओं को इस योजना का लाभ ₹2500 प्रतीक महीना मिलेगी अगर 50 वर्ष से अधिक आपकी उम्र है तो इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
सर्वजन पेंशन योजना में महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि दी जाती है और यह राशि केंद्र के सहायता से संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के लिए भी बजट में 1449.26 करोड रुपए बजट पास किया गया है।
बजट पास के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुविधा दी गई है बता दे की राज्य के गर्भवती महिलाओं को मातृ किट देने के लिए 60 करोड रुपए का बजट पास किया गया है और कामकाजी गर्भवती महिलाओं के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता भी देने को कहा गया है।
Read More………..
PM Free Dish TV Yojana 2025 : अब फ्री में देखें आईपीएल एवं चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच